आम्रपाली मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई की सहमति दी है, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आम्रपाली समूह से जुड़े धनशोधन मामले को गाजियाबाद की अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश चुनौती दी गई है। कोर्ट ने पूर्व प्रवर्तकों को नोटिस भी जारी किया है।

आम्रपाली मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। ईडी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आम्रपाली समूह से जुड़े धनशोधन मामले की कार्यवाही गाजियाबाद की एक अदालत को स्थानांतरित करने के आदेश को चुनौती दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू की इस दलील पर गौर किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धनशोधन मामला गलत तरीके से स्थानांतरित किया था। पीठ ने आम्रपाली समूह के पूर्व प्रवर्तकों अनिल कुमार शर्मा, अजय कुमार और शिव प्रिया को नोटिस भी जारी किए।

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ईडी की ओर से आम्रपाली समूह के पूर्व प्रवर्तक अजय कुमार और दो अन्य के खिलाफ दायर धनशोधन मामले की सुनवाई 11 अगस्त 2025 को लखनऊ की विशेष पीएमएलए अदालत से गाजियाबाद की निर्धारित अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।