विकलांगता पेंशन संबंधी सिफारिश लागू न होने पर चिंता जताई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग पूर्व सैनिकों के पेंशन मामलों में रक्षा मंत्रालय की 2015 की रिपोर्ट की सिफारिशों के अनुपालन पर चिंता जताई। न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा दायर पूर्व सैनिकों के पेंशन आदेशों को चुनौती देने वाली 271 अपीलों को खारिज कर दिया और रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता बताई।

विकलांगता पेंशन संबंधी सिफारिश लागू न होने पर चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग पूर्व सैनिकों को मिलने वाली दिव्यांगता पेंशन से जुड़े मामलों में रक्षा मंत्रालय की 2015 की रिपोर्ट की सिफारिश पूरी तरह लागू न होने पर चिंता जताई। रक्षा मंत्रालय ने में ऐसी अपीलें तुरंत वापस लेने की सिफारिश की थी। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार द्वारा दायर उन 271 अपीलों को खारिज कर दिया, जिनमें पूर्व सैनिकों को विकलांगता पेंशन देने के आदेशों को चुनौती दी गई थी। 15 सितंबर को सुनाए गए फैसले में, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने रक्षा मंत्रालय की 2015 की रिपोर्ट सेवा और पेंशन मामलों की समीक्षा, जिसमें संभावित विवाद, मुकदमेबाजी को कम करना और शिकायतों के निवारण से संबंधित संस्थागत तंत्र मजबूत करना शामिल है।

पीठ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में विकलांग सैनिकों के खिलाफ लंबित इस तरह की अपीलों को तुरंत वापस लेने की सिफारिश की गई थी, लेकिन इस सिफारिश को ठीक से लागू नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा इस तरह के मुकदमों को वापस लेने की समिति की सिफारिश को स्वीकार करने के बाद भी ऐसी अपीलें दायर की जा रही हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविकलांगता पेंशन संबंधी सिफारिश लागू न होने पर चिंता जताई