सुप्रीम कोर्ट ने फार्म-6 में बदलाव को नहीं दी है मंजूरी : सीजेआई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है, जबकि निर्वाचन आयोग ने दावा किया था कि इसे मंजूर किया गया है। आलोचना के बीच, कोर्ट ने मामला की सुनवाई के दौरान आयोग के अन्य अधिकारियों की आपत्ति का भी उल्लेख किया, जिसमें निर्णय की वैधता पर प्रश्न उठाए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने फार्म-6 में बदलाव को नहीं दी है मंजूरी : सीजेआई

::::::::::::अंदर के लिए:::::::::::: निर्वाचन आयोग के दावे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार को साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है। सीजेआई का यह टिप्पणी, इसलिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 26 सितंबर को दावा किया था कि एआईआर प्रक्रिया के लिए मदताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के साथ जोड़े गए नए घोषणा-पत्र को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी है।

सीजेआई का बयान

सीजेओई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह अदालत रिकॉर्ड की जांच करके यह पता लगाएगी कि फार्म-6 में बदलाव किसने किए हैं। सीजेआई ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 के किसी भी बदले हुए स्वरूप को मंजूरी नहीं दी है। यह बात साफ होनी चाहिए। जब ​​रिकॉर्ड पेश किया जाएगा, तो हम देखना चाहेंगे कि इसमें बदलाव किसने किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से दाखिल याचिका पर विचार करते हुए यह टिप्पणी की है। त्रिपाठी ने शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी की आपत्ति को दरकिनार कर निर्वाचन आयोग की ओर से अकेले फैसला लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। दरअसल, फार्म-6 में बदलाव के जरिए जोड़े गए नए घोषणा-पत्र को लेकर राजनीतिक दलों का विरोध तब और बढ़ गया जब यह बात सामने आई कि निर्वाचन आयोग के अन्य निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने अकेले यह निर्णय लिया। अन्य निर्वाचन आयुक्तों ने यह कहते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी कि केंद्र सरकार द्वारा मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 में संशोधन किए बगैर फार्म-6 में बदलाव नहीं किए जा सकते।

न्यायपालिका की टिप्पणियाँ

‘पद छोड़ने के बाद कार्रवाई से छूट तो जजों को भी नहीं’

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कानून के उस प्रावधान की भी समीक्षा कर सकते हैं, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद पर रहते हुए और पद छोड़ने के बाद किसी भी तरह की कार्रवाई से छूट देने का प्रावधान किया गया है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं अन्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा, शर्तें ) अधिनियम की धारा 16 पर का जिक्र किया। यह धारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद छोड़ने के बाद भी किसी भी तरह की कार्रवाई से सुरक्षा देती है। इस पर सीजेआई ने कहा ‘पद पर रहते हुए सुरक्षा तो हमेशा समझी जाती है।’ उन्होंने कहा कि किसी भी दूसरे संवैधानिक अधिकारी के लिए इस तरह की सुरक्षा के बारे में कभी नहीं सुना गया। प्रधानमंत्री के पास भी यह सुरक्षा नहीं है। जस्टिस बागची ने कहा कि जजों के पास भी नहीं।

निर्वाचन आयोग का निर्वाचन

...तो चुनाव कौन कराएगा

मतदाता सूची के एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कथित सीईसी संबंधी सुनवाई शीर्ष अदालत ने सवाल किया यदि सीईसी को निलंबित कर दिया जाएगा तो चुनाव कौन कराएगा? याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने पीठ से कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को निलंबित किए जाने की स्थिति में आयोग के दो अन्य निर्वाचन आयुक्त कामकाज संभाल सकते हैं। इस पर पीठ ने कहा कोई भी आदेश पारित करने से पहले उसे संबंधित लोगों का जवाब लेना होगा। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि ऐसे स्थिति में इस अदालत को यह आदेश देना चाहिए कि निर्वाचन आयोग केवल सर्वसम्मति या बहुमत से ही फैसले ले।

प्रेस विज्ञप्ति का मतलब लेख की बात सही है : वरिष्ठ अधिवक्ता

पीठ को बताया गया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के एकतरफा फैसलों की वजह से मतदाता सूची ही ‘दूषित’ हो गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने दावा किया कि एक न्यूज रिपोर्ट से शुरू हुए विवाद के बाद ईसी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति का मतलब यह मानना ​​था कि आर्टिकल में कही गई बात सही है।

सीईसी को रोकने की मांग

सीईसी को कोई भी फैसला लेने से रोकने की मांग

याचिकाकर्ताओं में से एक राकेश कुमार सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने अंतरिम तौर पर सीईसी कुमार को आगे कोई भी फैसला लेने से रोकने और उन्हें निलंबित करने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार को निलंबित करने की मांग पर जोर देते हुए कहा कि हर नागरिक मतदान के अधिकार को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीठ ने अधिवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा दायर एक संबंधित याचिका पर भी नोटिस जारी किया और उसे सिंह की याचिका के साथ जोड़ दिया।

सीईसी पर लगे हैं ये आरोप

याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि एसआईआर के मुद्दे पर सीईसी कुमार ने निर्वाचन आयोग के दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को नजरअंदाज कर अकेले फैसले किए हैं, जो कि कानून की नजर में उचित नही है। याचिका में मामले का निपटारा होने तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने और आयोग की ओर से अकेले कोई भी फैसला लेने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

सामान्य प्रश्न

✦सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची में फॉर्म-6 में बदलाव को मंजूरी क्यों नहीं दी?−
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्होंने फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुप्रीम कोर्ट ने फार्म-6 में बदलाव को नहीं दी है मंजूरी : सीजेआई