कोलेजियम : 14 न्यायिक अधिकारियों को जज बनाने की सिफारिश
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने आठ न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बनाने की मंज़ूरी दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई में निर्णय लिया गया। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट और झारखंड तथा कर्नाटक हाईकोर्ट के लिए भी न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने गुरुवार को आठ न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बनाने की मंज़ूरी दे दी है। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई में कोलेजियम ने एक बैठक में यह फैसला लिया। आठ न्यायिक अधिकारियों में गुरविंदर पाल सिंह, निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट व अरुण भारद्वाज शामिल हैं। कोलेजियम ने न्यायिक अधिकारी यश पॉल बोर्नी को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट का जज बनाने की भी सिफारिश की है। एक और फैसले में कोलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों मनोज प्रसाद, अखिल कुमार व राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का जज व न्यायिक अधिकारी उषारानी, के. एस. भरत कुमार व नेराले वीरभद्रैया भवानी को कर्नाटक हाईकोर्ट का जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


