सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पंजाब सरकार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई न करने का निर्देश दिया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई को कोई सख्त कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि एफआईआर पर रोक नहीं लगाई गई है। पंजाब सरकार की याचिका पर पीठ ने केंद्र, सीबीआई, ईडी और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्देश दिया कि सीबीआई पंजाब सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करे। सीबीआई राज्य के बड़े अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। यह आदेश पंजाब सरकार की याचिका पर आया है। पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के उस निर्देश पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें सीबीआई को राज्य सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच और दो माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मामले में केंद्र, सीबीआई, ईडी और अन्य को नोटिस जारी किया।
पीठ ने कहा, ‘हम एफआईआर पर रोक नहीं लगा रहे हैं। हम कह रहे हैं कि कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।’

