विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाए वैकल्पिक जगह तय करने पर विचार करें केंद्र- सुप्रीम कोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से शांतिपूर्ण और कानूनी विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर के अलावा कोई उपयुक्त वैकल्पिक स्थल तय करने के सुझाव पर विचार करने को कहा है। अदालत ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के लिए वहां जरूरी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि संबंधित अधिकारी इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे।

विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाए वैकल्पिक जगह तय करने पर विचार करें केंद्र- सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार केंद्र सरकार से कहा है कि शांतिपूर्ण विरोद प्रदर्शनों के लिए किसी दूसरी जगह तय करने पर विचार करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने उस सुझाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को यह निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया कि प्रदर्शनकारियों के लिए जरूरी सुविधाओं वाली कोई वैकल्पिक जगह चुनी जानी चाहिए।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ ने यह निर्देश तब दिया जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि संबंधित अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर के अलावा किसी दूसरी जगह को तय करने पर विचार करेंगे।

उन्होंने पीठ से इस बयान को आदेश में दर्ज करने का अनुरोध किया। मेहता ने पीठ से कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाए किसी अन्य जगह वैकल्पिक जहग तय करने के सुझाव से ‌वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल भी सहमत है। इसके बाद पीठ ने अपने आदेश में कहा ‘सुनवाई के दौरान यह सुझाव भी दिया गया और सभी पक्षों के वकील इस बात पर सहमत थे कि अब समय आ गया है कि शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से विरोध करने वालों के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं वाली कोई उपयुक्त जगह तय की जाए। सक्षम अधिकारी इस सुझाव पर विचार करें और उचित निर्णय लें।’

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाए वैकल्पिक जगह तय करने पर विचार करें केंद्र- सुप्रीम कोर्ट