मित्तल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर, के लिए चुना है। यह सम्मान भारत और फ्रांस के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा दूरसंचार और डिजिटल बुनियादी ढांचे में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा। समारोह 28 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में आयोजित होगा।

नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया है। नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 में 'लेजियों द ऑनर' की स्थापना की थी। मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों तथा दूरसंचार एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ 28 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

