साथी से निःशुल्क करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

आईआईटी कानपुर में शिक्षा मंत्रालय की पहल 'साथी' समिट-2026 आयोजित की गई, जिसमें 400 छात्रों और विद्यालय समन्वयकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने जेईई, नीट और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के तरीकों पर चर्चा की। छात्रों को निःशुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने का भी सुझाव दिया गया, जिसमें डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध है।

साथी से निःशुल्क करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

कानपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सही रणनीति, नियमित अभ्यास और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए आईआईटी में शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय की पहल साथी (सेल्फ असेसमेंट, टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स) समिट-2026 आयोजित किया गया। इसमें करीब 400 छात्र-छात्राओं, 22 विद्यालय समन्वयकों और साथी टीम के सदस्यों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने छात्रों को जेईई, नीट, बैंकिंग और सिविल सेवा समेत विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के तरीके बताए। अनुराग सिंह ने बताया कि छात्र साथी के निःशुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर जेईई, नीट, क्लैट, आईसीएआर, सीयूईटी, आईबीपीएस, एसएससी और आरआरबी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री और अन्य संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं।

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर एवं साथी के प्रधान अन्वेषक प्रो. अमेय करकरे ने जेईई की तैयारी की रणनीति समझाई। परीक्षा की तैयारी के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया। आईआईटी कानपुर के सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस के प्रमुख डॉ. सुधांशु शेखर सिंह ने परीक्षा के तनाव से निपटने और पढ़ाई के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। अनुराग पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाथी से निःशुल्क करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी