छात्र सुमित ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

गौराबादशाहपुर के सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के दसवीं के छात्र सुमित राय ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। स्कूल ने उनका स्वागत किया और यह कहा कि सुमित ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। सुमित ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी चयनित किया गया है।

छात्र सुमित ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के 10वीं के छात्र सुमित राय ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल परिवार ने मेडल विजेता छात्र का स्वागत किया। स्कूल के मैनेजर रोहित प्रताप पाल ने कहा कि सुमित राय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार और स्कूल, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। कोच संजय पाल ने बताया कि सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि सुमित राय का चयन अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।

हमें विश्वास है कि सुमित राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और जनपद का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।इस मौके पर स्कूल के संरक्षक सुभाष चंद्र पाल और वाइस प्रिंसिपल अलाउद्दीन समेत समस्त स्टाफ ने सुमित के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्र सुमित ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल