खेत में घायल मिली महिला, देवर समेत चार पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में घायल मिली महिला के मामले में पुलिस ने घटना के तेरह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

खेत में घायल मिली महिला, देवर समेत चार पर मुकदमा दर्ज

लंभुआ/सुल्तानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर पुलिस ने खेत में घायल मिली एक महिला के मामले में घटना के तेरह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी देवर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गरएं गांव निवासी रामराज गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27-28 जून की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी कुसुम गुप्ता शौच के लिए घर से निकली थीं। आरोप है कि उनके छोटे भाई रामप्रसाद गुप्ता ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ महिला का मुंह दबाया और घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा। आरोपी महिला को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी

सुबह ग्रामीणों ने महिला को कीचड़ में लथपथ, बेहोशी की हालत में देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का अभी इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति रामराज गुप्ता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उन्होंने छोटे भाई रामप्रसाद गुप्ता के साथ मिलकर बाथरूम बनवाया था, जिसे लेकर विवाद था।

पारिवारिक विवाद

इसके अलावा दो वर्ष पूर्व भाई ने मां के नाम की जमीन अपने नाम करवा ली थी, जिसको लेकर भी दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। उनका आरोप है कि इसी पारिवारिक रंजिश के चलते यह घटना अंजाम दी गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी रामप्रसाद गुप्ता समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है。

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

महिला को कब घायल अवस्था में पाया गया?
महिला को सुबह ग्रामीणों ने कीचड़ में लथपथ, बेहोशी की हालत में पाया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें