शिक्षामित्र एसोसिएशन ने 62 वर्ष सेवा काल की उठाई मांग
सुलतानपुर, संवाददाता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए के प्रतिनिधि खण्ड

सुलतानपुर, संवाददाता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए के प्रतिनिधि खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर दिलीप कुमार को एक ज्ञापन आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन की ओर से दिया गया। इसमें कहा गया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 147000 शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार की दर से मानदेय भुगतान प्राप्त होने लगा है और कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी प्राप्त हुई है। शिक्षामित्रों ने सेवा काल 62 वर्ष किए जाने की मांग उठाई।संगठन के मीडिया प्रभारी सुतीक्ष्ण तिवारी ने बताया कि शिक्षामित्र भी लगभग 26 वर्षों से विभाग में निष्ठा पूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अतः विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन का अवसर प्रदान किया जाए ।
इसके साथ ही हमारी सेवा स्थाई के लिए सेवा नियमावली बनाई जाने तथा सेवा काल 62 वर्ष किए जाने एवं जनपद सुलतानपुर मे लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया मूल विद्यालय एवं अंतर्जनपदीय शीघ्र पूरी किए जाने का आदेश दिया जाए। यहां पर जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा, महामंत्री प्रदीप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी,वरिष्ठ सलाहकार अखिलेश तिवारी,पूनम मिश्रा, रीना उपाध्याय, पुष्पा देवी, प्रतिभा सिंह, जंग बहादुर सिंह, सुनील सिंह, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह रमेश सिंह, भारत यादव, रमाकांत तिवारी, अशोक तिवारी, ज्ञानशंकर पाठक, राम पियारे, भजनलाल, जगदीश प्रसाद, सूकन राम, छोटेलाल, राम वचन, मिथिलेश देवी,अशोक कनौजिया, अशोक कुमार वर्मा राम यज्ञ मौर्य, सोहन लाल आदि मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी ने दी है।


