145 अन्नपूर्णा भवनों की निर्माण प्रगति पर डीएम ने जताई नराजगी

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर में खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में धीमी प्रगति को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। जिले में 1079 उचित दर की दुकानें हैं, लेकिन 281 भवनों में से केवल 41 का काम प्रगति पर है। डीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टरों को फटकार लगाई।

145 अन्नपूर्णा भवनों की निर्माण प्रगति पर डीएम ने जताई नराजगी

सुलतानपुर। खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा के दौरान अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। साथ ही भवनों का निर्माण क्यों धीगी गति से हो रहा, इसका कारण भी पूछा। डीएम ने बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 1079 उचितदर की दुकाने संचालित है। आधार सीडिंग की प्रगति शतप्रतिशत मिली। जनपद में 281 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है लेकिन अभी तक 41 भवनों का निर्माण कार्य की प्रगति तेज है।

जबकि 145 भवनों का निर्माण कार्य अवशेष है। कार्य की प्रगति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहाकि किसी सप्लाई इंस्पेक्टर के पास डिजिटल डायरी नहीं है। उन्हें लेखपालों के बारें में जानकारी नहीं है। डीएसओ को भवन के लिए चिह्नित भूमि का विवाद का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ के साथ समस्या को साझाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ , खाद्य विपणन अधिकारी आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News145 अन्नपूर्णा भवनों की निर्माण प्रगति पर डीएम ने जताई नराजगी