राइट्स लिमिटेड 265 दिनों के अंदर डीपीआर तैयार करेगी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अजगैवीनाथधाम एयरपोर्ट एजेंसी ने जिला प्रशासन से मांगी कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट पर्यावरणीय मंजूरी-जनसुनवाई के

राइट्स लिमिटेड 265 दिनों के अंदर डीपीआर तैयार करेगी

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैवीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी राइट्स लिमिटेड ने 265 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान राइट्स के अभियंता जिला प्रशासन के संपर्क में रहेंगे और प्रशासनिक पदाधिकारी हरसंभव मदद करेंगे। राइट्स ने जिला प्रशासन से मिटिगेशन प्लान के लिए यात्री एवं कार्गो यातायात अध्ययन रिपोर्ट, भू-तकनीकी जांच रिपोर्ट, साइट का केएमएल, टोपोग्राफिकल सर्वे और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट शामिल उपलब्ध कराने को कहा है। राइट्स लिमिटेड के आधिकारिक पत्र में बताया गया है कि भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम और सारण के सोनपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए व्यापक अध्ययन कराया जाएगा।

चयनित विशेषज्ञ एजेंसी इस मेगा प्रोजेक्ट के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों का एक विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन करेगी और उसके बाद ही अपनी फाइनल ग्राउंड रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। सबसे अहम जनसुनवाई होगी। इसमें स्थानीय लोगों और अन्य संबंधित पक्षों की राय, सुझावों और आपत्तियों के आधार पर ही तैयार की गई फाइनल रिपोर्ट पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजी जाएगी। मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति इस रिपोर्ट की अंतिम समीक्षा करने के बाद एयरपोर्ट निर्माण की पर्यावरणीय मंजूरी के लिए अपनी अंतिम और वैधानिक अनुशंसा केंद्र सरकार को करेगी। इस प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरी तरह संपन्न करने में करीब 265 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।