हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज पुलिस ने मिरहट्टी गांव में राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है। वह 21 जून 2026 को रामपुर कमरांय में राकेश यादव की हत्या का आरोपी है। इस हत्या मामले में 13 लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें से 8 की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

सुल्तानगंज। सुल्तानगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर मिरहट्टी गांव में छापेमारी कर हत्याकांड के आरोपी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अवर निरीक्षक विशुनदेव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 21 जून 2026 को हुए रामपुर कमरांय के राकेश यादव हत्या का आरोपी है। इस हत्या मामले में 13 लोगों को नामजद किया गया था। आठ की गिरफ्तारी अभी बची है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


