शादी की नीयत से भगाई गई दो लड़की बरामद
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज पुलिस ने शादी की नीयत से भगाई गई एक बालिग और एक नाबालिग लड़की को दिल्ली से बरामद किया है। दोनों लड़कियों को सुल्तानगंज लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई और मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है।

सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के दो विभिन्न ग्रामों से शादी की नीयत से भगाई गई एक बालिग एवं एक नाबालिग लड़की को सुल्तानगंज पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। सुल्तानगंज लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों के मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है।


