सुजीत का एससीसी सीजीएल के साथ बीपीएसी में भी चयन
(युवा पेज) , मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। सुजीत अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन व कठिन परिश्रम

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिवसागर प्रखंड के करूप निवासी सुजीत कुमार ने एक साथ दो प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा एससीसी सीजीएल व बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ है।। सुजीत कुमार स्व. सुरेन्द्र सिंह व मनोरमा देवी के पुत्र हैं। उनकी उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। सुजीत अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन व कठिन परिश्रम को देते हैं।
बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक किया है। आर्थिक परिस्थितियां सामान्य नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। घर पर रहकर लगातार मेहनत कर उन्होंने सफलता हासिल की है। उनकी सफलता पर प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय त्रिपाठी व हिमांशु त्रिपाठी ने बधाई दी है।


