घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गाँव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति लाल सिंह का शव उसके घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। परिवार के अनुसार, वह मानसिक अवसाद से ग्रस्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव में रविवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुकरमपुर निवासी लाल सिंह, पुत्र सेवाराम, ने घर के बरामदे में साड़ी के टुकड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सुबह शव लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि लाल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद से ग्रस्त थे।

प्रारंभिक जांच में इसी कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।