पत्नी के वियोग में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के वियोग के कारण आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय दीजैन महंत ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में पत्नी के वियोग में एक व्यक्ति ने रविवार शाम अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय दीजैन महंत मूलरूप से ग्राम रायगंज सेवलपल्ली थाना इंग्लिश बाजार जिला मालदा के रहने वाले थे। वह वर्तमान में चौड़ा रघुनाथपुर गांव में किराए के घर में रहते थे। रविवार शाम अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पूर्व दीजैन की पत्नी उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के संग कहीं चली गई थीं। उनके बच्चे भी उन्हें छोड़कर अपनी मां के साथ चले गए। इस बात को लेकर वह कुछ दिनों से अवसाद में थे। आसपास के लोगों ने संभावना जताई है कि पत्नी से वियोग के चलते ही उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


