सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया सम्मानित
छिबरामऊ, संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंगेश ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों के लिए प्रयासों की बात की। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
छिबरामऊ, संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता राजभर को सम्मानित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों, जनसुविधाओं और आम जनता से जुड़ी समस्याओं से राजभर को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मंगेश शाक्य ने बताया कि जनता की आवाज को संगठन के माध्यम से उच्च स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके और क्षेत्र में विकास को गति मिले। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भी राजभर को जन्मदिन की बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


