समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोतरी दस अक्टूबर तक कराएं
पीलीभीत में गन्ना आयुक्त ने सहकारी गन्ना विकास समितियों में सदस्यता की तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी है। इसका उद्देश्य उन किसानों को लाभ प्रदान करना है जो अभी तक सदस्य नहीं बने हैं। नए सदस्य बनने से गन्ना की उपलब्धता बढ़ेगी और किसानों को लाभ होगा।

पीलीभीत। गन्ना एवं चीनी उद्योग की आयुक्त ने सहकारी गन्ना विकास समितियों में समिति सदस्यता और उपज बढ़ोत्तरी की तिथि दस अक्टूबर तक कर दी है, जो पूर्व में 30 सितंबर थी। पेराई सत्र 2026-27 के लिये समिति सदस्यता दस अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है, जो अभी तक जो किसान समिति सदस्य नहीं बन पाये हैं। उन्हें वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने के लिए दस दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। गन्ना आयुक्त ने अपील की है कि ऐसे कृषक जिन्होंने पहली बार गन्ने की खेती की है। समिति सदस्य बनकर गन्ना आपूर्ति का लाभ उठाये और राज्य सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य दर पर गन्ना आपूर्ति कर लाभ प्राप्त करें।
गन्ना किसानों के अधिक से अधिक समिति के नये सदस्य बनने से गन्ने की उपलब्धता भी बढ़ेगी। डीसीओ खुशीराम ने बताया कि समिति सदस्य बनने के लिए तारीख को बढ़ा दिया गया है। सभी किसान इस बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठाकर सदस्य बन जाएं।


