चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक बिगड़ा बजट

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

फारबिसगंज, एक संवाददाता। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने घर की

चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक बिगड़ा बजट

फारबिसगंज, एक संवाददाता। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने घर की रसोई से लेकर मिठाई और चाय-नाश्ते के कारोबार तक का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 25 दिनों में चीनी के दाम में लगभग 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारी भी परेशान हैं। अचानक आई इस तेजी के पीछे ठोस वजह को लेकर बाजार में स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, कई कारोबारियों ने चीनी की जमाखोरी को कीमत बढ़ने की प्रमुख वजह बताते हुए बाजार में उपलब्ध स्टॉक की जांच और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。

चीनी की कीमत बढ़ने का असर

चीनी की कीमत बढ़ने का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ रहा है। मिठाई बनाने में चीनी प्रमुख कच्चे माल में शामिल है। कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ गई है, लेकिन कारोबारी हर बार मिठाई के दाम बढ़ाने की स्थिति में नहीं हैं। उनका कहना है कि कीमत बढ़ाने पर ग्राहक खरीदारी कम कर देते हैं, जबकि पुराने भाव पर मिठाई बेचने से मुनाफा लगातार घटता जा रहा है। ऐसे में मिठाई कारोबारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

बाजार में स्थिति

कारोबारियों का कहना है कि यदि बाजार में चीनी की आपूर्ति सामान्य है तो कीमतों में इतनी तेज वृद्धि की वजह सामने आनी चाहिए। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा चीनी का स्टॉक रोककर बाजार में कृत्रिम कमी का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से बाजार में चीनी के उपलब्ध स्टॉक की जांच कराने और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घरों का भी बिगड़ा बजट

चीनी की बढ़ती कीमत का असर आम घरों के बजट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चाय-कॉफी से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल तक अब लोगों को पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। फारबिसगंज शहर के छुआपट्टी निवासी संगीता फौगला और सदर रोड निवासी गृहिणी नेहा अग्रवाल, एमसी रोड़ निवासी दीपा अग्रवाल, मनीषा डागा ने कहा कि चीनी के दाम अचानक बढ़ने से घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवार का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

चाय दुकानदारों का भी बिगड़ा कारोबारी गणित

चीनी की कीमत बढ़ने से चाय दुकानदारों की परेशानी भी बढ़ गई है। चाय दुकानदार सुदेश्वर राय, विवेक कुमार और मुकेश मंडल आदि ने बताया कि चीनी लगातार महंगी होने से चाय की लागत बढ़ गई है। चाय के दाम बढ़ाने पर ग्राहक कम होने का डर रहता है और चीनी की मात्रा कम करने पर ग्राहक शिकायत करते हैं। ऐसे में बढ़ती लागत के बीच कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि चीनी की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो इसका असर आगे चलकर चाय और मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

रक्षाबंधन में मिठाई की मिठास होगी फीकी

रक्षाबंधन पर इस बार चीनी की महंगाई जेब पर भारी पड़ सकती है। चीनी के दाम में लगातार तेजी से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। पिछले 25 दिनों में चीनी करीब 20 रुपये किलो तक महंगी हुई है। इसका सीधा असर मिठाई की कीमतों पर पड़ना तय है। फारबिसगंज शहर में शुक्रवार को चीनी का भाव 65 रुपये प्रति किलो था। सप्ताह भर बाद रक्षाबंधन के दौरान इसके दाम 80 रुपये तक जाने का भय है। ऐसे में मिठाई की मांग बढ़ने के साथ दुकानदार कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक इजाफा कर सकते हैं। एक हजार तक की मिठाई 20 व इससे अधिक दाम में 10 फीसदी का इजाफा होगा। दूध, खोया, घी और मेवे की लागत पहले से ही कारोबारियों पर दबाव बनाए हुए है। ऐसे में चीनी की अचानक बढ़ी कीमत ने खर्च का हिसाब और बिगाड़ दिया है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फारबिसगंज में चीनी की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?−
पिछले 25 दिनों में चीनी के दाम में लगभग 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक बिगड़ा बजट