मंत्री के निधन पर शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि
साहिबगंज। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर कई शोकसभाएँ आयोजित की गईं। झामुमो पदाधिकारियों, विधायक और अन्य व्यक्तियों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखा। उनके निधन को झामुमो और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

साहिबगंज। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर रविवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा हुई। शोक सभा में डीसी दीपक कुमार दूबे, एसपी अमित कुमार सिंह, डीएफओ प्रबल गर्ग , डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी मौजूद थे। डीसी-एसपी समेत उपस्थित अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए । उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मौके पर पर उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा में भावुक हुए पंकज
फोटो:112 ,समाहरणालय में शोक सभा में डीसी,एसपी व अन्य पदाधिकारी।
सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताये पलों को याद कर भावुक हुए पंकज
साहिबगंज। झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा है कि हमने अपना सच्चा साथी खो दिया है। वे सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताये पलों को याद कर भावुक हो उठे। पंकज मिश्रा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि
जरूरी योजनाओं पर हुई बातचीत
कई सपने अधूरे रह गए । हाल ही में रांची में मुलाकात के दौरान साहिबगंज,राजमहल व बरहड़वा निकाय क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर उनसे लम्बी बातचीत की थी। शिवगादी धाम समेत जिले के अन्य पर्यटन क्षेत्रों के विकास को लेकर भी बातचीत हुई थी। जल्द ही उनसे मिलकर उन योजनाओं पर काम शुरू करवाना था। झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन हमेशा याद किया जाएगा।
फोटो 1, पंकज मिश्रा।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया शोक,धरना कार्यक्रम स्थगित
साहिबगंज। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू हमेशा राज्य के विकास के लिए चिंतन करते थे। उनके निधन से झामुमो व झारखंड दोनों को अपूरणीय क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंत्री के निधन की वजह से सात सितम्बर को प्रस्तावित झामुमो का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। झायुमो जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, समर्पित और जुझारू साथी को खो दिया है। उनका योगदान संगठन और समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
मंत्री का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
मंत्री सुदिव्य का निधन झारखंड के लिए बड़ा नुकसान: विधायक
साहिबगंज/उधवा। राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि झारखंड के लोकप्रिय नेता और मंत्री
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। मंत्री सुदिव्य के निधन से उनको एक गहरा व व्यक्तिगत आघात लगा है। वे न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि हमेशा मुस्कुराने वाले और हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले अभिभावक थे। उनका संघर्ष और योगदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। दु:ख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्हें कोटि-कोटि नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।
जिले के थानों में शोक सभा आयोजित
जिले के सभी थानों में शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि
साहिबगंज/बरहड़वा/उधवा। राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू की आकस्मिक निधन पर जिले के तमाम थानों में रविवार को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर नगर थाना में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, जिरवाबाड़ी थाना में थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना में थाना प्रभारी अनीश पांडे एवं गंगा नदी थाना में थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।बरहड़वा। बरहरवा एवं कोटालपोखर थाना परिसर में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। बरहरवा थाना में थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। वहीं, कोटालपोखर थाना परिसर में भी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। तालझारी। तालझारी थाना परिसर में थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय की अगुवाई में थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राधानगर थाना में एसआई पंकज दुबे के नेतृत्व में शोकसभा कर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
फोटो:115,नगर थाना में शोकसभा करते पुलिस कर्मी।
फोटो:113, बरहरड़वा थाना में शोकसभा करते पुलिस कर्मी।
पुलिस कर्मियों का शोक
मंत्री के निधन पर थाना में हुई शोकसभा, पुलिस कर्मियों ने जताया शोक
राजमहल/बोरियो/तीनपहाड़। प्रदेश के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर थाना परिसर में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। उधर, बोरियो थाना परिसर में थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी। तीनपहाड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी गौरव भगत की अध्यक्षता में शोक सभा कर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई।
फोटो: 106, 107, बोरियो थाना में पुलिस कर्मी मौन रख श्रद्धांजलि देते एवं राजमहल थाना में श्रद्धांजलि देते पुलिस कर्मी।
झामुमो कार्यकर्ताओं का गहरा शोक
बोरियो में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड के उच्च शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बोरियो झामुमो प्रखंड कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू ने कहा कि सुदीप कुमार सोनू के निधन से पार्टी के साथ-साथ राज्य को भी अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी, निताय मंडल,मो. रिजवान अंसारी, बाबू लाल हेम्ब्रम, सकील अहमद, एजाज अंसारी, फरहद अंसारी आदि थे।
--------
खिलाडियों ने दी श्रद्धांजलि
खिलाड़ियों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज। राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खेलकूद एवं कला, संस्कृति, पर्यटन तथा युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर रविवार की शाम को शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, फिजिकल अकादमी समेत जिले के अन्य खिलाड़ियों की मौजूदगी में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा को शांति प्रदान किया गया। मौके पर खेल विभाग के कोच योगेश यादव, जिला एथलेटिक्स संघ के निमाई चौधरी, जिला लॉनबाल संघ के अभिषेक कुमार, फिजिकल अकादमी के मिथुन सिंह आदि मौजूद थे।
कॉलेज में घोषित अवकाश
साहिबगंज कॉलेज में आज अवकाश घोषित
साहिबगंज। झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार के निधन पर घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक के चलते सोमवार को कॉलेज में अवकाश घोषित किया गया है । सात सितम्बर को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उक्त तिथि को कॉलेज में होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है। इन कार्यक्रमों की आगामी तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
ईस्टर्न झारखंड चेम्बर का शोक
ईस्टर्न झारखंड चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को दिवंगत मंत्री की याद में शोकसभा की। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। मौके पर राजेश अग्रवाल ने कहा की उनका इस तरह अचानक चले जाना पूरे झारखंड, विशेषकर व्यवसायिक एवं युवा वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक दिन पूर्व पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह में भी सक्रिय रूप से शामिल हुए थे। उनके निधन से सभी मर्माहत हैं। मौके पर सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण किया। मौके पर सचिव मोहित बेगराजका, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार,पूर्व अध्यक्ष आफताब आलम, सहसचिव पिंटू कुमार साह, कार्यकारिणी सदस्य अंकित तमाखुवाला, प्रो. कमल महावर, रवि शंकर पोद्दार, मनीष दीवान, रितेश चौधरी, नवल किशोर मंडल आदि थे।
फोटो:119 ,शोकसभा में चेम्बर के सदस्यगण।

