रांची विश्वविद्यालय में आज अवकाश, परीक्षाएं स्थगित
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद रांची विश्वविद्यालय ने सोमवार को अवकाश घोषित किया। विश्वविद्यालय ने सभी संकायाध्यक्षों और कर्मचारियों से शोकसभा में उपस्थित होने के लिए अनुरोध किया है। 7 सितंबर की सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

रांची, विशेष संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को अवकाश घोषित किया है। विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग और सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही, 7 सितंबर की सभी परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। इन परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। सीनेट हॉल में आज श्रद्धांजलि सभामंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर रांची विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार की सुबह 11 बजे सीनेट हॉल, प्रशासनिक परिसर, शहीद चौक में शोकसभा आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

