मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर विश्वकर्मा समाज में शोक की लहर

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से लोहरदगा जिला विश्वकर्मा समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। समाज ने उन्हें अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और प्रेरणास्रोत थे। उनके निधन ने न केवल झारखंड की राजनीति, बल्कि समाज को भी गहरा दुख पहुँचाया है।

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर विश्वकर्मा समाज में शोक की लहर

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर विश्वकर्मा समाज में शोक की लहर लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद, पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला विश्वकर्मा समाज ने गहरा शोक जताया है। उनके निधन की खबर से समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने सुदिव्य कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।विश्वकर्मा समाज के लोगों ने कहा कि सुदिव्य कुमार समाज से आने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के माध्यम से समाज को गौरवान्वित किया। उनके आकस्मिक निधन से समाज ने एक कर्मठ, मिलनसार और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।लोहरदगा

जिला विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष दीपक कुमार कर्मकार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक और अविश्वसनीय है। वह विश्वकर्मा समाज के गौरव और समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनके निधन से न केवल झारखंड की राजनीति, बल्कि विश्वकर्मा समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार का व्यक्तित्व हमेशा लोगों के बीच सहज और आत्मीय रहा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर विश्वकर्मा समाज में शोक की लहर