सुधा यादव ने राज्यपाल के रूप में शपथ ली
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सुधा यादव ने शुक्रवार को कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बेंगलुरु स्थित राज्यपाल के आधिकारिक आवास लोक भवन में आयोजित समारोह में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। यादव ने थावरचंद गहलोत का स्थान लिया, जो 11 जुलाई 2021 से इस पद पर थे। समारोह में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बेंगलुरु, एजेंसी। सुधा यादव ने शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने राज्यपाल के आधिकारिक आवास लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने थावरचंद गहलोत की जगह ली। वह 11 जुलाई 2021 से पद पर कार्यरत थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल के सहयोगी के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी थे।


