14 तक होगी बारिश, अधिकतम तापमान में आ सकती है कमी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
पिछले दो दिनों से बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को अचानक बादल छाने और बारिश ने साकची बाजार में फुटपाथ के दुकानदारों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 13 सितंबर तक मध्यम बारिश जारी रहेगी, साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पिछले दो दिन से बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह धूप के बाद दोपहर को अचानक बादल छा गए और मौसम बदल गया। कहीं आधा घंटे तो कहीं करीब घंटे भर बारिश हुई। साकची बाजार में फुटपाथ के दुकानदारों को दुकानें समेटनी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद मौसम सामान्य होने के बाद दुकानें फिर से लग गईं। टेल्को सहित कुछ जगहों पर तो सुबह में भी बारिश हुई थी। बारिश के कारण तापमान में कमी आ गई और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 13 सितंबर तक कोल्हान क्षेत्र में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया कि 30-40 डिग्री प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, लेकिन उसके बाद भी दो दिन तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।


