कमला बलान के जलस्तर में 70 सेमी का उछाल
झंझारपुर में कमला बलान नदी के जलस्तर में अचानक उफान आया है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। नेपाल में बारिश के बाद नदी जलस्तर 50.20 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है।

झंझारपुर। कमला बलान नदी के जलस्तर में शुक्रवार की देर शाम अचानक आए उफान से तटबंध किनारे बसे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में हुई बारिश के बाद नदी में तेज रफ्तार से पानी का बहाव शुरू हो गया, जिससे जलस्तर में 70 सेंटीमीटर का बड़ा उछाल दर्ज किया गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के फ्लड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, नदी में रात नौ बजे से पानी का बढ़ना शुरू हुआ। देखते ही देखते महज आधे घंटे के भीतर साढ़े नौ बजे जलस्तर 50.20 मीटर पर पहुंच गया। कमला बलान नदी का डेंजर लेवल 50.50 मीटर निर्धारित है, जिसके अनुसार पानी अब खतरे के निशान से महज 30 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है।अचानक
बढ़े जलस्तर को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, जलग्रहण क्षेत्रों से लगातार पानी का आवक बना हुआ है और नदी में पानी बढ़ने का सिलसिला अभी जारी है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए अभियंताओं की टीम को तटबंधों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।


