एसआईआर-2026 में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ सम्मानित

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में बंदगांव प्रखंड के मतदान केंद्र 31, 40 और 41 में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण और ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य समय पर पूरा हुआ। बीएलओ और सुपरवाइजरों का कार्य सराहनीय रहा, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने भविष्य में इसी निष्ठा और समयबद्धता से कार्य करने की अपील की।

एसआईआर-2026 में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ सम्मानित

चक्रधरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बंदगांव प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 31, 40 और 41 में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण एवं ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत पूरा किया गया। मतदान केंद्र 31 की बीएलओ आशा रानी, 40 की अंती सुरीन और 41 की राईमुनी केराई ने वॉलंटियरों एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की। उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी निर्वाचन कार्यों को इसी निष्ठा और समयबद्धता के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

साथ ही अन्य बीएलओ को भी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर एसआईआर-2026 अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।