दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ
झूलाघाट में जीआईसी सातशिलिंग खेल मैदान में दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। उद्घाटन बीजेपी के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। अंडर-14 में बेरीनाग ने और अंडर-17 में मूनाकोट ने प्रतियोगिता जीतकर खिताब अपने नाम किया।

झूलाघाट। जीआईसी सातशिलिंग खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीजेपी के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दायित्वधारी गणेश भण्डारी, 130 इंफेंट्री बटालियन ईसीओ कुमाऊं के कर्नल बीएस दानू व प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने किया। इस दौरान अंडर-14 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिण और बेरीनाग ब्लॉक के बीच खेला गया। जिसमें बेरीनाग ने जीत हासिल की। वही अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मूनाकोट और कनालीछीना ब्लॉक के बीच खेला गया। जिसमें मूनाकोट ब्लॉक की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्षा दीपिका चुफाल, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, पूर्व व्यायाम शिक्षक सदानन्द भट्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक मूनाकोट अर्जुन कुमार, जीवन खोलिया, व्यायाम शिक्षक ललित भट्ट, कैलाश भट्ट, मनीष जोशी, विक्रम बिष्ट, इन्द्रजीत सामंत, योगेश चौहान, जितेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश खर्कवाल, दीपक पन्त, कैलाश मेहरा, जोध सिंह, कमला कन्याल, कल्पना बोहरा, प्रेमा, संगीता राज मौजूद रहे।


