एचसीजी कैंसर सेंटर में चार वर्षीय बच्ची का सफल इलाज
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के एचसीजी कैंसर सेंटर के डॉक्टरों ने 4 वर्षीय बच्ची में पाए गए दुर्लभ बोन कैंसर 'एविंग सारकोमा' का सफल इलाज किया। दाहिनी अल्ना हड्डी में कैंसर का पता चला था। कीमोथेरेपी के बाद, लिम्ब-सैल्वेज सर्जरी से बच्ची की बांह को बचाया गया। यह सफलता बच्ची को नया जीवन देने में सहायक बनी।

रांची। एचसीजी कैंसर सेंटर रांची के डॉक्टरों ने 4 वर्षीय बच्ची में पाए जाने वाले दुर्लभ बोन कैंसर ‘एविंग सारकोमा’ का सफल इलाज किया। बच्ची की दाहिनी अल्ना हड्डी में कैंसर था। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि कीमोथेरेपी के सकारात्मक असर के कारण लिम्ब-सैल्वेज सर्जरी कर बच्ची की बांह को कटने से बचा लिया गया। डॉ. रणवीर सिंह राणा के अनुसार, ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर हाथ की कार्यक्षमता और सामान्य संरचना को सुरक्षित रखा गया। डॉक्टरों की इस सफलता से बच्ची को नया जीवन मिला है।


