यूपीटीटीआई के छह छात्रों को मिला पांच लाख का पैकेज

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में नए प्लेसमेंट सत्र की शुरुआत अच्छी रही।। पहले ही दिन देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी वेल्सपून ग

यूपीटीटीआई के छह छात्रों को मिला पांच लाख का पैकेज

कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में नए प्लेसमेंट सत्र की शुरुआत अच्छी रही। पहले ही दिन देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी वेल्सपून ग्रुप ने छह छात्र-छात्राओं का चयन किया है। सभी चयनित छात्रों को पांच लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर जॉब ऑफर मिला है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर इंटरव्यू के बाद छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्रों में धर्मेंद्र व अंकिता (टेक्सटाइल केमिस्ट्री), भानु प्रताप व शाहिल हक (टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी), अमन कुमार व दीपाली यादव (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग) शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. जी नलनकिल्ली ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

डीन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. जेपी सिंह ने कहा कि प्लेसमेंट सत्र की शुरुआत बेहद उत्साहजनक है। आने वाले दिनों में टेक्सटाइल, केमिकल, रिटेल और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्र की कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए संस्थान में आएंगी।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीटीटीआई के छह छात्रों को मिला पांच लाख का पैकेज