भटकी मासूम को बरामद कर परिजनों को सौंपा
बांदा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने 3 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया। बच्ची पिपरी पुल के नीचे अकेली रो रही थी। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बच्ची को सौंपा। एसपी शिवराज ने परिजनों की काउंसलिंग भी की।

बांदा। ➡️ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने घर से भटकी तीन वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। ग्राम चौकीदार पिपरी ने सूचना दी कि पिपरी पुल के नीचे करीब तीन वर्षीय बच्ची अकेली रो रही थी। टीम बच्ची को थाने लाई और फोटो के जरिए आसपास के लोगों से जानकारी की। उसकी पहचान राशि पुत्री जशवंत निवासी ग्राम चहितारा के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क कर पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया। एसपी शिवराज ने बच्ची के परिजनों की काउंसलिंग की। फिर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

