51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता को कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने यज्ञ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के विस्तार का माध्यम बनेगा।

51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गांव खिरनी में कृष्णा कोल्ड स्टोर पर कार्यकर्ताओं की गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यज्ञ के संदेश को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पावन यज्ञ एवं आध्यात्मिक अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। सभी ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया।
इस दौरान कहा गया कि यज्ञ के माध्यम से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने इसे केवल धार्मिक आयोजन न मानकर जनजागरण और सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण का माध्यम बनाने की बात कही। गोष्ठी में जिला समन्वयक महेशपाल सिंह, मास्टर वीरेंद्र राघव, बनवारी सिंह यादव, मास्टर जयपाल सिंह, राधेश्याम, पुष्पेंद्र यादव, नत्थू सिंह, छत्रपाल सैनी, यशपाल सिंह, सुखवीर प्रजापति, नेपाल सिंह एवं बलवान सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

