अभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

फोटो-SKL-2-अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थित अभिभावकगण सरायकेला, संवाददाता । एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल

अभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन

सरायकेला । एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य बासुदेव राम ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद, सहयोग एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान अभिभावकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष वीणा दारोगा सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं और एसएमसी सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। बैठक में मुख्य रूप से प्रीति कुमार, कौशलधीश कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, बच्चू पाल, मलय कुमार महतो, पिंकी कुमारी, प्रमोद राउत, लक्ष्मी कुमारी बोदरा, कमलेश कुमार प्रजापति, शिल्पा जूलिएट खाका, प्रीति रेणुका बाड़ा एवं मनोज कुमार सिन्हा उपस्थित रहे ।

एसएमसी सदस्य में नेहा कुमारी, बिजोय कुमार दास, अरुण कुमार, संतोषी महतो, कौशिक दास एवं राकेश कुमार शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन