जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर घर लौटे

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से पूर्वी सिंहभूम के पांच बच्चों का जन्मजात हृदय रोग का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी बच्चे स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। उनका नि:शुल्क इलाज रायपुर और हैदराबाद में किया गया। सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बच्चों में हृदय रोग के लक्षण दिखने पर जल्दी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर घर लौटे

जमशेदपुर। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित पूर्वी सिंहभूम के पांच बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सिविल सर्जन कार्यालय में बच्चों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना की। बच्चों का नि:शुल्क इलाज श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर, रायपुर और कोंडापाका (हैदराबाद) में कराया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने बच्चों की पहचान कर उन्हें डीईआईसी, सदर अस्पताल के माध्यम से उपचार के लिए रेफर किया था। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से इन संस्थानों में जांच, ऑपरेशन और आवागमन की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों में हृदय रोग के लक्षण दिखने पर शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।