प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए 82 किसानों का दल रवाना

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने 82 किसानों के दल को अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। कृषि तकनीकों, उन्नत प्रजातियों, प्राकृतिक खेती और जैव उर्वरकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। farmers प्रशिक्षण के बाद अपने गांवों में नई तकनीकों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए 82 किसानों का दल रवाना

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व पोषण मिशन योजनांतर्गत जनपद के 82 किसानों के दल को अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण/भ्रमण के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कलक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान जवाहरलाल नेहरू कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट तथा भारतीय खरपतवार अनुसंधान संस्थान अधारताल जबलपुर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान किसानों को खरीफ फसलों के उत्पादन में उन्नतशील प्रजातियों के प्रयोग, भूमि शोधन, बीज शोधन, जैव उर्वरकों के प्रयोग तथा फसल सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। किसानों को प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के संबंध में भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही कृषि आधारित गतिविधियों में अपनाई जा रही नई तकनीकों से भी किसान रूबरू होंगे। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ते हुए उनकी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि के लिए उपयोगी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के उपरांत किसान जनपद वापस आकर अपने-अपने ग्रामों तथा आसपास के अन्य कृषकों के बीच प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त नवीन तकनीकी जानकारी एवं कृषि पद्धतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। किसानों को रवाना करते समय इस उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए 82 किसानों का दल रवाना