गिफ्ट ऑफ लाइफ योजना ने छह साल के कार्निक को दिया नया जीवन
गिफ्ट ऑफ लाइफ योजना ने छह साल के कार्निक को दिया नया जीवनगिफ्ट ऑफ लाइफ योजना ने छह साल के कार्निक को दिया नया जीवनगिफ्ट ऑफ लाइफ योजना ने छह साल के क

कटरा निवासी छह वर्षीय कार्निक गुप्ता के दिल में जन्मजात छेद का सफल ऑपरेशन केरल के कोच्चि स्थित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कार्निक का पूरा इलाज गिफ्ट ऑफ लाइफ कार्यक्रम के तहत पूर्व रोटरी गवर्नर एवं नॉर्थ एवं सेंट्रल इंडिया के समन्वयक पीपी सिंह ने नि:शुल्क कराया। जन्मजात हृदय रोग के कारण कार्निक को सांस लेने में परेशानी समेत कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिकल टीम ने जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। सर्जरी के बाद कार्निक अब स्वस्थ है। पीपी सिंह ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से जन्मजात हृदय विकारों को ठीक किया जा सकता है।
अब तक वह 158 बच्चों के दिल में छेद का सफल ऑपरेशन करा चुके हैं। कार्निक के पिता राहुल गुप्ता ने पीपी सिंह और गिफ्ट ऑफ लाइफ टीम का आभार जताया।


