सीटीबी में फायर मॉक ड्रिल सफल, धुंआ निकलते बजा अलार्म
मुजफ्फरपुर रेलवे टर्मिनल पर शनिवार को एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी उपकरणों ने सही ढंग से काम किया। स्मोक डिटेक्टर और वाटर हाइड्रेंट ने प्रभावी प्रदर्शन किया। पिछले सप्ताह की ड्रिल में तकनीकी खामियां थीं, जिन्हें इस बार सफलतापूर्वक संबोधित किया गया। रेलवे के अधिकारियों की उपस्थिति में यह अभ्यास किया गया।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पंपू पोखर स्थित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) में शनिवार को दोबारा फायर मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान आरएलडीए की ओर से लगाए गए सभी उपकरण ने काम किया। स्मोक डिटेक्टर धुंआ की तीव्रता को भांपकर बजना शुरू हो गया। वहीं, वाटर हाइड्रेंट भी पांच मंजिल से ऊपर तक की उंचाई को एलिवेशन प्राप्त किया। इसके अलावा शॉट सर्किट होने पर फायर डिक्टर अलार्म स्वत: बजना शुरू हो गया।मालूम हो कि बीते सप्ताह हुए मॉक ड्रिल में स्मोक डिटेक्टर काम नहीं किया था। साथ वारट हाइड्रेंट से भी पानी नहीं निकला था। बताया गया था टंकी में पानी नहीं था और वॉल्व भी बंद पाया गया था।
शनिवार को हुए मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे के मुजफ्फरपुर जंक्शन के एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक शिवदास और आरएलडीए की ओर से पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


