डीएसएम कॉलेज में जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

झाझा के डीएसएम कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता-2026 ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। NSS और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. पासवान ने की। प्रतियोगिता में राजा कुमार ने पहले स्थान पर जगह बनाई।

डीएसएम कॉलेज में जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन

झाझा । निज संवाददाता मुंगेर विवि की अंगीभूत झाझा स्थित डीएसएम कॉलेज के निर्माणाधीन भवन परिसर (सुंदरीटांड) में बुधवार को जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त रेड रन प्रतियोगिता का मूल व मुख्य उद्देश्य एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन जागरूकता फैलाने तथा साथ ही आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था। प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की प्राचार्या प्रो.(डॉ.) कंचन गुप्ता के दिशा-निर्देशन में हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो.ईश्वर पासवान द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो.पासवान ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज को जागरूक कर, इस बीमारी के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है। मौके पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्षा सह बर्सर प्रो. रुबी सिंह ने युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एड्स कोई छूत की बीमारी नहीं है, लिहाजा इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूक रहने एवं औरों को भी जागरूक करने की जरूरत है। मौके पर एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.ईना बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में डीएसएम कॉलेज, झाझा एवं केकेएम कॉलेज, जमुई के चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पांच किलोमीटर की उक्त दौड़ प्रतियोगिता में डीएसएम कॉलेज के राजा कुमार अव्वल रहे, तो सुमित कुमार द्वितीय पायदान पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। जबकि,केकेएम कॉलेज के रिशु कुमार ने तृतीय मुकाम हासिल किया। उक्त विजेता के अलावा खुशबू कुमारी और प्रियांशु कुमार भारती को कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। डॉ.बहन ने बताया कि दौड़ के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में एड्स संबंधी भ्रांतियों को दूर करने का महत्वपूर्ण संदेश देने का भरसक सफल व सार्थक प्रयास किया गया है। कॉलेज के पीआरओ डॉ.ज्योति कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से विशिष्ट अतिथि असीम कु.झा,अखौरी मनित कुमार,राकेश कुमार, रितेश कुमार,डॉ.प्रमोद कुमार (चिकित्सक),पुलिस पदाधिकारी अरुण राउत तथा एनएसएस-सहायक बाल्मिकी की.दास,दिनेश गोस्वामी,सुनील कुमार आदि समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।