शतरंज के नवीनतम नियमों का प्रशिक्षण दिया
सीएल मौर्य ... अंतिम दिन लिखित और प्रायोगिक परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक परिस्थितियों में नियमों को लागू करने का प्रदर्शन किया

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के जेपी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आर्बिटर चेस सेमिनार का रविवार को समापन हो गया। इसमें देशभर से आए 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में प्रतिभागियों को शतरंज के नवीनतम नियमों, प्रतियोगिता संचालन और आर्बिटर यानी निर्णायक की जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन लिखित और प्रायोगिक परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक परिस्थितियों में नियमों को लागू करने का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या मीता बंधुला ने कहा कि शतरंज एकाग्रता और तार्किक सोच विकसित करता है। संस्थान का लक्ष्य है कि ग्रेटर नोएडा से भविष्य में ग्रैंडमास्टर निकलें।
इस पहल को और व्यापक बनाएगा। समापन समारोह में प्रधानाचार्या मीता बंधुला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई और अतिरिक्त उप प्रधानाचार्या (खेल) नीरज सिंह मौजूद रहीं।


