राजकीय मेडिकल कॉलेज में मनाया पैरामेडिकल-डे
राजकीय मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल विभाग ने शुक्रवार को इंटरनेशनल पैरामेडिकल डे 2026 का सफल आयोजन किया। इस वर्ष की थीम 'इनोवेट एंड इंटीग्रेट' थी, जिसका उद्देश्य प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शिव कुमार ने पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं की सराहना की।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल विभाग में शुक्रवार के लिए इंटरनेशनल पैरामेडिकल डे 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम इनोवेट एंड इंटीग्रेट यानी नवाचार और एकीकरण है।इस थीम के माध्यम से तेज, सुरक्षित और अधिक प्रभावी प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर देने के लिए नवाचार अपनाने और आपसी सहयोग को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों की सेवा में डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं और यह पेशा अत्यंत सम्मानजनक है।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से भविष्य में मेडिकल क्षेत्र को और अधिक मजबूत एवं उन्नत बनाया जाएगा। कार्यक्रम अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पैरामेडिकल कर्मियों के योगदान की सराहना की और उन्हें बधाई दी।उप प्राचार्य डॉ. नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार, ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रितुज अग्रवाल, एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्तयाज हुसैन एवं सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. लालेंद्र यादव, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीनिवासन गांधी, वाइस प्रिंसिपल अनिल कुमार गुर्जर मौजूद थे।


