113 विद्यार्थियों व कर्मियों ने किया रक्तदान
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 113 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न स्थानों पर रक्तदान की गई, जिसमें मुख्यालय और अन्य कृषि महाविद्यालय शामिल थे।

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 113 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें विभिन्न महाविद्यालयों व इकाइयों के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे। बीएयू मुख्यालय में 40, रवींद्रनाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय देवघर में 30, उद्यान महाविद्यालय चाईबासा में 19 और तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा में 10 लोगों ने योगदान दिया। इसके अतिरिक्त कृषि महाविद्यालय गढ़वा में 9 तथा मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय गुमला में 5 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।


