डुमरांव के अक्षत ने नीट में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 12,833

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

डुमरांव के अक्षत कुमार ने नीट परीक्षा में 12,833वीं रैंक हासिल की, जबकि बनारपुर के अभिनव मौर्य ने 1793वीं रैंक प्राप्त की। दोनों ने ऑनलाइन अध्ययन और कड़ी मेहनत से सफलता पाई है। अक्षत ने अपने विद्यालय के शिक्षकों को श्रेय दिया, वहीं अभिनव ने चिकित्सा सेवा का सपना देखा है।

डुमरांव के अक्षत ने नीट में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 12,833

युवा की लीड ------------ गर्व सही दिशा, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर भी बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है ऑनलाइन पढ़ाई से तैयारी, माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय आत्मविश्वास के बल पर भी बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है फोटो संख्या- 03, कैप्सन- डुमरांव में नीट परीक्षा में सफलता पर अक्षत कुमार को मिठाई खिला खुशी जताते माता-पिता। डुमरांव, संवाद सूत्र। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो तो छोटे शहर से भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। इसे डुमरांव के होनहार छात्र अक्षत कुमार ने साबित कर दिखाया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 12,833वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ओबीसी वर्ग में उन्हें 5, 888वीं रैंक मिली है, जबकि उनका कुल पर्सेंटाइल 99.3486 रहा। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शिक्षकों और शहरवासियों में भी खुशी का माहौल है। अक्षत ने अपनी पूरी तैयारी डुमरांव में रहकर ऑनलाइन माध्यम से की। उन्होंने यह साबित किया कि सफलता के लिए केवल महंगी कोचिंग या बड़े शहरों का सहारा जरूरी नहीं होता। सही दिशा, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर भी बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। पिता सुरेंद्र मेहरा मठिला स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता कुमारी अंजू गृहिणी हैं। अक्षत की प्रारंभिक शिक्षा डुमरांव के कैंब्रिज स्कूल से हुई। दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई भी इसी विद्यालय से पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय वे विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन को भी देते हैं। कैंब्रिज स्कूल के चेयरमैन टीएन चौबे ने कहा कि अक्षत की सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। ------

बनारपुर के अभिनव मौर्य ने नीट यूजी की परीक्षा में लहराया परचम

परिणाम ऑल इंडिया में 1793 रैंक और ओबीसी केटेगरी में 598 रैंक राजस्थान के एलेन कोचिंग से तैयारी कर हासि की कामयाबी फोटो संख्या- 06, कैप्सन- अभिनव मौर्य। चौसा, एक संवाददाता। विगत 21 जून को दूसरी बार आयोजित की गई नीट यूजी की परीक्षा का परिणाम गुरुवार की रात में घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में प्रखण्ड के बनारपुर गांव के रहने वाले किसान रमाकांत सिंह के पुत्र अभिनव मौर्य ने बेहतरीन कामयाबी हासिल कर अपने माता-पिता और परिवार के सपनों को पूरा करने करने की दिशा में एक नयी उम्मीद जगाई है। यूपी के वाराणसी में स्थित बीएचयू के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल हिन्दू स्कूल से 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसने मेडिकल की तैयारी शुरू की। इसके लिए उसने राजस्थान के कोटा शहर में स्थित विख्यात एलेन कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया। पिछले साल उसने पहली बार नीट यूजी की परीक्षा देकर सफलता हासिल की थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उसने अपना नामांकन मेडिकल कॉलेज में नहीं कराया। इस बार उसने दूसरी बार परीक्षा में शामिल होकर बेहतरीन कामयाबी हासिल करते हुए 720 अंकों में 645 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंकिंग में 20 लाख परीक्षार्थियों में 1793 वां स्थान व ओबीसी केटेगरी में 598 वां रैंक हासिल किया है। तीन भाईयों में सबसे बड़े अभिनव मौर्य की इस बेहतरीन कामयाबी से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं बनारपुर गांव सहित चौसा प्रखंड के लोगों ने उसकी इस शानदार सफलता पर खुशी जताते हुए कहा है कि अभिनव ने गांव का नाम रौशन किया है। समाजसेवी गौरव राय ने बताया कि अभिनव की इस सफलता से गांव के बच्चों का उत्साह बढ़ेगा। वहीं अभिनव ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर समाज की सेवा करना उसका मुख्य ध्येय है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षत कुमार ने नीट परीक्षा में कौन सी रैंक हासिल की?
अक्षत कुमार ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 12,833वीं रैंक हासिल की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।