सबजूनियर बालक बास्केटबॉल ट्रायल 8 सितंबर को
हिन्दुस्तान, आगरा
11 से 14 सितंबर तक आजमगढ़ में बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 8 सितंबर को और मंडलीय ट्रायल 9 सितंबर को सुबह 11 बजे एकलव्य स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी 8 सितंबर को अपने जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ संपर्क करें।

11 से 14 सितंबर तक प्रदेशीय समवय सबजूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता आजमगढ़ में खेली जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 8 सितंबर को और मंडलीय ट्रायल 9 सितंबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है। सबजूनियर बालक बास्केटबॉल ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 8 सितंबर को सुबह 11 बजे अपने जन्मतिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, पर बास्केटबॉल कोच मनीष कुमार वर्मा से संपर्क करें।


