पॉक्सो ऐक्ट के केस में गवाही में न आने पर दरोगा का रोका वेतन

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही में न आने के कारण उपनिरीक्षक अमित प्रसाद का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। विशेष न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिया। मामला 2021 का है जिसमें अन्य सभी गवाहों की गवाही पहले ही दर्ज हो चुकी है।

पॉक्सो ऐक्ट के केस में गवाही में न आने पर दरोगा का रोका वेतन

दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही में न आना उपनिरीक्षक को महंगा पड़ गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने उपनिरीक्षक अमित प्रसाद का वेतन रोकने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को आदेश दिए। अदालत में थाना हरीपर्वत से संबंधित वर्ष 2021 का राज्य बनाम राहुल का मामला लंबित है। उक्त मामले में उपनिरीक्षक/विवेचक के अलावा सभी गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। उपनिरीक्षक अमित प्रसाद वर्तमान में जनपद सहारनपुर में तैनात है। अदालत ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपनिरीक्षक का वेतन रोकने के आदेश दिए। बता दें कि पॉक्सो ऐक्ट के कई मामलों में उपनिरीक्षकों के गवाही में न आने पर वेतन रोकने के संबंधित पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।