दावा: रात में अधिक खांसी की वजह बन रही जहरीली हवा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- कैंब्रिज विश्वविद्यालय का शोध, 12 देशों से डाटा जुटाया - 32 शहरों से

दावा: रात में अधिक खांसी की वजह बन रही जहरीली हवा

- 98 हजार लोगों के स्लीप ऐप डाटा का अध्ययन

लंदन, एजेंसी। वायु प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों तक सीमित नहीं है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि हवा में प्रदूषण बढ़ने के साथ लोगों को रात में ज्यादा खांसी हो सकती है। इससे उनकी नींद बार-बार टूट सकती है और नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय का अध्ययन

ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सेसिलिया मास्कोलो ने नींद पर नजर रखने वाले ‘स्लीप ऐप’ से मिले डाटा का अध्ययन किया। उन्होंने 18 महीनों तक 12 देशों के 32 शहरों से यह डाटा लिया। हर रात औसतन करीब 98,000 लोगों का डेटा इसमें शामिल था। इनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच थी। ऐप लोगों की नींद ट्रैक करने के साथ-साथ यह भी रिकॉर्ड करता था कि लोग रात में कितनी बार खांसते हैं।

रात में खांसी की संख्या

अध्ययन में पाया गया कि करीब आधे लोगों को रात के दौरान खांसी हुई, जबकि एक फीसदी लोग ऐसे थे जिन्हें रात में 10 से ज्यादा बार खांसी आई। सबसे ज्यादा खांसी इटली के मिलान और उसके आसपास के मॉन्जा इलाके में दर्ज की गई। दोनों शहर उत्तरी इटली की पो वैली में हैं, जिसे पश्चिमी यूरोप के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में से एक माना जाता है।

कम प्रदूषण वाले शहरों में भी प्रभावित

शोध में पाया गया कि हवा में मौजूद प्रदूषित कणों के बढ़ने से रात में खांसी भी लगातार बढ़ी। कम प्रदूषण वाले शहरों में भी शोधकर्ताओं ने प्रदूषण और खांसी के बीच संबंध देखा। शोध में पाया गया कि जिन इलाकों में जंगलों की आग लगी वहां धुएं के कारण रात में खांसी करीब 13 प्रतिशत बढ़ गई। कुछ लोगों में इसका असर कई दिनों बाद भी दिखा।

आतिशबाजी का स्वास्थ्य पर असर

जब लंदन के आकंड़ों का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि जिन इलाकों में आतिशबाजी हुई वहां खांसी के मामले बढ़े। यहां हवा में पीएम2.5 का स्तर डब्ल्यूएचओ की तय गाइडलाइन से ऊपर चला गया। ये ऐसे कण होतें हैं जो दिखाई नहीं देते और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण के कारण सांस की नली में जलन हो सकती है।

एक तिहाई आबादी जहरीली हवा की चपेट में

इस साल के शुरुआती आठ महीनों में दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी ने बेहद जहरीली हवा में सांस ली। देश की राजधानी दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस एटमॉस्फियर मॉनिटरिंग सर्विस (सीएएमएस) ने 2026 के पहले आठ महीनों के दौरान दुनियाभर में हवा की गुणवत्ता की जांच की। इसके मुताबिक, एशिया की सबसे ज्यादा, करीब 53 फीसदी आबादी को खराब ओजोन स्तर वाली हवा झेलनी पड़ी। यूरोप की 45 फीसदी आबादी ऐसे प्रदूषण के संपर्क में आई।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अध्ययन में कितने लोगों के डाटा का उपयोग किया गया?−
अध्यन में करीब 98,000 लोगों के 'स्लीप ऐप' डाटा का उपयोग किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदावा: रात में अधिक खांसी की वजह बन रही जहरीली हवा