छात्रों के गूंज कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं का किया भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह और मनीष यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं का स्वागत किया गया। इस अभियान का लक्ष्य छात्रों की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। युवा बेरोजगारी और महंगी शिक्षा के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।

छात्रों के गूंज कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं का किया भव्य स्वागत

समस्तीपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन व युवा कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को गति देने के लिए संगठन के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह और पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष यादव समस्तीपुर पहुंचे। जिले में आगमन पर उक्त संगठन और युवा कांग्रेस कर्मियों ने दोनों छात्र नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर दोनों मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने की। मौके पर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव आंशु, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजन ठाकुर, विवेक विराट, ललन यादव, भरत कुमार, अजय यादव, बादल यादव, हिमांशु शेखर, नवनीत यादव, सचिन यादव और सुमन कुमार सहित एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से सभी उपस्थित थे।आज

देश का युवा बेरोजगारी और महंगी शिक्षा से त्रस्त है। हम हर जिले में जाकर छात्रों की समस्याओं को संकलित कर रहे हैं, ताकि उनकी आवाज को सड़क से संसद तक उठाया जा सके। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा, यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश भर के युवाओं के अधिकारों की रक्षा का एक बड़ा आंदोलन है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस पूरे भारत में इसे चलाकर छात्रों को एकजुट कर रही है। समस्तीपुर के साथियों का यह जोश यह साफ दिखाता है कि युवा अब अपने बेहतर भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मौके पर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव आंशु, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजन ठाकुर, विवेक विराट, ललन यादव, भरत कुमार, अजय यादव, बादल यादव, हिमांशु शेखर, नवनीत यादव, सचिन यादव और सुमन कुमार सहित एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से सभी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।