छात्राओं ने एसटीपी में समझी सीवेज शोधन की प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान और नमामि गंगे के तहत जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया। उन्होंने सीवेज शोधन की प्रक्रिया समझी और जल संरक्षण तथा स्वच्छता के महत्व पर जानकारी हासिल की। इस अवसर पर छात्राओं ने पॉलीथिन के उपयोग पर रोकथाम की शपथ भी ली।

छात्राओं ने एसटीपी में समझी सीवेज शोधन की प्रक्रिया

सेवा संकल्प अभियान और नमामि गंगे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने जगजीतपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य पूनम राणा के नेतृत्व में छात्राओं और शिक्षकों ने एसटीपी में सीवेज शोधन की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझा। परियोजना विशेषज्ञों ने पहले डिजिटल माध्यम से छात्राओं को एसटीपी की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इसके बाद मॉडल के माध्यम से शोधन प्रक्रिया समझाई गई। बाद में प्लांट का भ्रमण कर सीवेज के शोधन के विभिन्न चरणों की मौके पर जानकारी दी गई। छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट जल प्रबंधन और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के महत्व की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

इस दौरान छात्राओं ने एसटीपी में मौजूद अभियंताओं को विद्यालय की ‘पॉलीथिन को ना करें’ मुहिम की जानकारी दी। उन्होंने पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाकर हस्ताक्षर भी कराए। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल, अनुराधा, सुमन, सोनू, विनीता आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्राओं ने एसटीपी में समझी सीवेज शोधन की प्रक्रिया