मुनस्यारी महाविद्यालय के छात्रों ने लिया हिमालय संरक्षण का संकल्प
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
संतोष आर्यन, मुनस्यारी में डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। डॉ. रिफाकत अली ने छात्रों को हिमालय के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिमालय पारिस्थितिकी को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

संतोष आर्यन, मुनस्यारी। नगर के डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। बुधवार को डॉ. रिफाकत अली ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमालय किसी न किसी रूप में पारिस्थितिकी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके संरक्षण के लिए सबको एकजुट होना होगा। कहा कि हिमालय शक्ति का स्रोत व पूरे विश्व के लिए एक मूल्यवान विरासत है।


