बीआरएबीयू: पासवर्ड के चक्कर में ठीक नहीं हो रहा पेंडिंग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

नेट पर नहीं -पेंडिंग क्लीयर कराने के लिए छात्र दौड़ रहे विवि -कॉलेज

बीआरएबीयू: पासवर्ड के चक्कर में ठीक नहीं हो रहा पेंडिंग

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में लॉगिन-पासवार्ड के चक्कर में छात्रों का पेंडिंग रिजल्ट ठीक नहीं हो रहा है। पेंडिंग क्लीयर कराने के लिए छात्र विवि और कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं।

पेंडिंग ठीक करने की स्थति

विवि ने पेंडिंग ठीक कराने के लिए कॉलेजों और पीजी विभागों को लॉगिन-पासवर्ड दिया है और उन्हें ही छात्रों के आवेदन को देखकर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। लेकिन, कई कॉलेजों ने शिकायत की है कि उन्हें जो पासवर्ड दिया गया है, उससे पोर्टल नहीं खुल रहा है। पोर्टल नहीं खुलने से आवेदन अपलोड नहीं हो रहे हैं। उधर, पीजी के छात्रों की मार्क्सशीट भी नहीं छप रही है, इसकी शिकायत छात्रों ने विवि प्रशासन से की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है मार्क्सशीट छपनी शुरू हो गयी है। सर्वर बदलने से कुछ परेशानी थी, जो अब खत्म हो गई है।

पोर्टल से संबंधित समस्याएँ

विवि सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले पेंडिंग ठीक करने के लिए पोर्टल की लॉगिन आईडी 22 लोगों के पास थी। इस बीच एक मामला सामने आया, जिसके बाद सभी से आईडी वापस ले ली गई। मई में एक छात्रा अपनी डिग्री लेने परीक्षा विभाग पहुंची। वहां उसे बताया गया कि उसका रिजल्ट क्लीयर नहीं है। इसके बाद अगले दिन छात्रा फिर पहुंची और कहा कि उसका रिजल्ट क्लीयर हो गया है। चेक करने पर देखा गया कि उसके रिजल्ट को क्लीयर करने के लिए पोर्टल को ओडिशा से लॉगिन किया गया था। इसके बाद विवि हरकत में आया और कर्मचारियों से लॉगिन आईडी लिये गये। अभी लॉगिन आईडी विवि प्रशासन के बड़े अधिकारी की निगरानी में है। कई छात्र परीक्षा विभाग पहुंचकर रिजल्ट ठीक कराने को कहते हैं पर रिजल्ट ठीक नहीं हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पेंडिंग ठीक नहीं होने से वह सीटेट के फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि रिजल्ट ठीक करने के लिए भी विवि ने एक एजेंसी तय किया है।

सामान्य प्रश्न

✦बीआरएबीयू में छात्रों का पेंडिंग रिजल्ट ठीक करने के लिए कौन जिम्मेदार है?−
कॉलेजों और पीजी विभागों को लॉगिन-पासवर्ड दिया गया है ताकि वे छात्रों के आवेदन को देखकर पोर्टल पर अपलोड कर सकें।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीआरएबीयू: पासवर्ड के चक्कर में ठीक नहीं हो रहा पेंडिंग